29 Mar 2024, 07:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

'ऑनर 9एन' की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट से साझेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 3:32PM | Updated Date: Jul 20 2018 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन विक्रेता हुआवे के उप-ब्रांड ऑनर ने 'ऑनर 9एन' की एक्सक्लूसिव बिक्री के लिए शुक्रवार को फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। यह फोन भारतीय बाजार में 24 जुलाई को लांच किया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन फुल-व्यू नोच डिस्प्ले और 2.5डी कव्र्ड ग्लास डिजाइन के साथ है, जिसमें नैनो कोटिंग के साथ प्रीमियम ग्लास की 12 परतें हैं।
 
हुआवे इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री, उपभोक्ता व्यापार समूह) पी. संजीव ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 'ऑनर 9एन' के लिए फ्लिपकार्ट हमारा एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर होगा और हमारा मानना है कि यह भागीदारी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमारी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगी।" भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ऑनर की हिस्सेदारी तीन फीसदी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »