29 Mar 2024, 01:34:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प्याज के दाम 50 पैसे तक लुढ़के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 10:35AM | Updated Date: May 22 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। बंपर पैदावार से मंडियों में प्याज का थोक भाव जमीन पर आ गया है। हालत यह है कि मध्यप्रदेश की कई मंडियों में भाव 50 पैसे प्रति किलो तक लुढ़क गया हैं। किसानों को मंडी में प्याज की गुणवत्ता के मुताबिक 50 पैसे से लेकर पांच रुपए किलो तक दाम मिल रहे हैं। नीमच प्याज मंडी के कारोबारी समीर चौधरी ने बताया कि हमने किसानों से 50 पैसे से लेकर पांच रुपए प्रति किलो के दाम पर प्याज खरीदा। भोपाल कृषि उपज मंडी समिति के सचिव विनय प्रकाश पटेरिया ने बताया कि हमने किसानों से दो रुपए प्रति किलो से लेकर 6 रुपए प्रति किलो की दर पर प्याज खरीदा है। पटेरिया ने बताया कि पिछले दो दिनों से किसान मंडी में प्याज बेचने आ रहे हैं।
 
आने वाले दिनों में इसकी आवक बढ़ेगी। वहीं देशभर में खुदरा बाजार में प्याज अब भी 10-20 रुपए प्रति किलो के बीच चल रहा है। इस साल प्याज की अच्छी पैदावार हुई है। अकेले भोपाल कृषि उपज मंडी में ही 20000 से 25000 क्विंटल प्याज आने की उम्मीद है। किसान अच्छे माल के सौदे मंडी से बाहर कर रहे हैं। वे खराब माल मंडी में ला रहे हैं।
 
इससे उन्हें उपज का कम दाम मिल रहा है। प्याज का यही हाल प्रदेश की अन्य मंडियों में भी है। देश में प्याज की सबसे बड़ी लासलगांव मंडी में भी कीमतों में भारी गिरावट आई है। यह मंडी महाराष्ट्र के नासिक में है। महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का दाम 500-800 रुपए क्विंटल तक गिर गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »