19 Apr 2024, 08:39:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विटारा ब्रेजा को टक्कर देने इस कंपनी ने उतारा नया मॉडल जानिये कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 3:02PM | Updated Date: Mar 17 2018 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की नई लॉन्च की गई गाड़ी विटार ब्रेजा ने भारतीय बाजार में धूम मचा रखी है। ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी विटारा ब्रेजा को अब टक्कर देने के लिए विदेशी कंपनी होंडा ने अपनी गाड़ी डब्ल्यूआर-वी क्रॉस ओवर का नया स्पेशल एडिशन(एज) मॉडल लॉन्च किया है। होंडा ने विटारा ब्रेजा के ग्राहकों में सेंध लगाने के उद्देश्य से यह मॉडल भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी ने नई डब्ल्यूआर-वी क्रॉस ओवर के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 8.01 लाख रुपए और डीजल वेरिएंट की कीत 9.01 लाख रुपए रखी है।

कंपनी द्वारा गाड़ी में किए गए बाहरी बदलाव की बात करें तो नए 5 स्पोक 16 इंच अलॉय वील्ज जोड़े गए हैं। इसमें प्रीमियम वाइट पेंट का भी विकल्प है। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को अलग से 4,000 रुपए देने होंगे। डब्ल्यूआर-वी क्रॉस ओवर एज एडिशन मॉडल में रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा डिस्प्ले है। होंडा ने इस गाड़ी में अपना कनेक्ट एप भी दिया है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसमें मैकेनिकल कोई बदलाव नहीं है। 2018 से पहले जापानी कंपनी होंडा दो नई कारें लाने वाली है। ये होंगे सात सीटर नेक्स्ट जेनरेशन सीआर-वी एसयूवी और सेकेंड जेनरेशन होंडा अमेज कॉम्पैक्ट सिडैन। इन दोनों को ही 2018 आॅटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »