28 Mar 2024, 23:25:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चार महीने के निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 3:58PM | Updated Date: Dec 11 2017 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में लगभग टिकाव के बीच घरेलू स्तर पर वैवाहिक सीजन के बावजूद कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है जिससे आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए टूटकर चार महीने से अधिक के निचले स्तर 29,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पीली धातु लगातार पाँचवें दिन कमजोर हुई है। चांदी भी 100 रुपए टूटकर 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 2.65 डॉलर चढ़कर 1,250.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 4.6 डॉलर की बढ़त में 1,253 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इसी सप्ताह प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर निवेशकों के सतर्कता बरतने से पीली धातु में लगभग टिकाव की स्थिति बनी हुई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »