29 Mar 2024, 04:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल डूगल देश की पहली फोटोजर्नलिस्ट व्यारावाल्ला को समर्पित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2017 5:08PM | Updated Date: Dec 9 2017 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत की पहली महिला फोटो जनर्लिस्ट और पद्म विभूषण से सम्मानित होमाई व्यारावाल्ला की जयंती पर गूगल डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।  गूगल ने श्रीमती व्यारावाल्ला की 104वीं जयंती पर उनका श्वेत -श्याम स्केच बनाया है जिसमें उन्हें आम लोगों के बीच फोटो खींचते हुए दिखाया गया है।

वर्ष 1938 से 1970 के दौरान फोटो पत्रकारिता से दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली श्रीमती व्यारावाल्ला ने कई नायाब तस्वीरें खींचीं जिनमें आजादी के बाद लाल किले में पहले तिरंगे को फहराये जाने ,महात्मा गांधी के निधन और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा सफेद कबूतरों को छोड़े जाने जैसे ऐतिहासिक क्षणों को उन्होंने कैमरे में कैद किया है। पंडित नेहरू उनके पसंदीदा थे और उन्होंने उनकी अनेक फोटो खींची हैं। वर्ष 1911 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया था ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »