29 Mar 2024, 20:41:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पिज्जा कंपनी लिटिल सीजर्स भारत में खोलगी 500 स्टोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 11:17AM | Updated Date: Jan 29 2020 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पिज्जा स्टोर शृंखला अमेरिका की लिटिल सीजर्स ने आज कहा कि वह भारत में अगले पांच साल में यह अपने लगभग 500 स्टोर शुरू करेगी। डोमिनो और पिज्जा हट (ये दोनो भी अमेरिकी कंपनी) के बाद दुनिया की तीसरी बड़ी पिज्जा स्टोर शृंखला ने यह भी कहा कि विश्व भर की अपनी पहली शाकाहारी पिज्जा आउटलेट के साथ कुछ ही समय पहले भारत में कारोबार शुरू किया है और भारतीय रूचि के अनुरूप पिज्जा तैयार करने के लिए तीन साल तक गहन शोध किया।
 
इसके पहले दो स्टोर गुजरात के अहमदाबाद में ही हाल में शुरू किये गये हैं। कंपनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतर्राष्ट्रीय) सुश्री पौला विशिंग और क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक अशोक लाल ने भारत में इसके पहले दो स्टोर फैंचाइजी मॉडल पर शुरू करने वाली भागीदार कंपनी फीनिक्स नेक्सस, जो अमेरिका में भी इसके कई स्टोर संचालित करती है और गुजरात तथा महाराष्ट्र के लिए इसके अधिकार हासिल किये हैं, के अध्यक्ष नंदीश पटेल की मौजूदगी में पत्रकारों को यह जानकारी दी।
 
विशिंग ने कहा कि कंपनी अमेरिका के अलावा जिन 25 देशों में कारोबार करती हैं उन सभी स्थानों पर फैंचाइजी मॉडल पर ही स्टोर चलाती है। भारत में अपेक्षाकृत कुछ विलंब से प्रवेश के पीछे एक उचित भागीदार कंपनी की खोज और यहां के उत्पाद को लेकर होने वाला शोध आदि कारण था। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यूएनआई से कहा कि यह कहना सही नहीं है कि पिज्जा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसमें आटा और पानी और ताजी सब्जियां ही मुख्य घटक होते हैं।
 
उनकी कंपनी इसे ताजगी के साथ स्वास्थ्यकर ढंग से बनाती है। लाल ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में डोमिनो के फिलहाल लगभग 1500 और पिज्जा हट के करीब 500 ही स्टोर है जबकि देश में पिज्जा आउटलेट कारोबार के विस्तार की विपुल संभावनाएं हैं। उनकी कंपनी भारत में शुरूआत में कुछ धीमी गति से अपनी उपस्थिति बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है और बाद में इसे तीव्र किया जायेगा। पांच साल में यह 300 से लेकर 500 तक स्टोर भारत में खोलेगी।
 
शुरूआत गुजरात से की गयी है और बाद में अन्य राज्यों में भी इसका प्रसार किया जायेगा। पटेल ने कहा कि वह अमेरिका के पूर्वी तट पर लिटिल सीजर्स पिज्जा स्टोर की शृंखला चलाते रहे हैं पर भारत के लिए उन्हें उत्पाद में कई जरूरी बदलाव करने पड़े। यहां का उनका स्टोर दुनिया भर में उनकी कंपनी का पहला शाकाहारी पिज्जा स्टोर है। यहां के स्वाद के अनुरूप विस्तृत शोध कर उत्पाद तैयार किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कीमतों और गुणवत्ता का ऐसा मेल किया है कि लोगों को यह पसंद आ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »