29 Mar 2024, 04:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी- Jio यूजर्स स्‍नेपचैट पर बनाये वीडियो, पायें थाईलैंड जाने का मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 12:57AM | Updated Date: Jan 29 2020 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस जियो यूजर्स को थाईलैंड घूमने का मौका दे रही है। कंपनी ने स्नैपचैट के साथ मिलकर Jio’s Got Talent लॉन्च किया है। इस चैलेंज को पूरा करने पर आप थाईलैंड जाने का मौका जीत सकते हैं। इसके अलावा अन्य ईनाम भी जीतने का मौका आपको मिलेगा। बता दें कि इसके लिए आपको Snapchat पर क्रिएटिव वीडियो बनाना होगा। बता दें कि इसके लिए आपको Snapchat पर क्रिएटिव वीडियो बनाना होगा। 26 जनवरी से शुरू हुआ ये चैलेंज 4 फरवरी तक चलेगा। Jio Got Talent की विस्तृत जानकारी आपको कंपनी की आधिकारिक बेवसाइट पर मिल जोयेगी। Reliance Jio ने इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Snapchat से पार्टनरशिप की है। बता दें कि चैलेंज को पुरा करने के लिए यूजर्स को 10 सेकेंड का एक Snapchat वीडियो बनाना होगा।
 
इस चैलेंज के लिए Snapchat पर एक स्पेशल लेंस भी तैयार किया गया है जो कि वीडियो को क्रिएटिव बनाने में आपकी मदद करेगा। इस वीडियो को बनाने के बाद Snapchat पर अपने फ्रेंड्स और फैमिली से कनेक्ट करना होगा। इसके लिए आप स्नैपचैट के लेंस की भी मदद ले सकते हैं। जिसमें आपको माइक, हैट, हेडफोन और लाइट रिंग जैसे फीचर्स को उपयोग करने का मौका मिलेगा। वीडियो को रिकार्ड करने के बाद आपको इसे Snapchat पर Our Story में अपलोड भी करना होगा। और इसके लिए वीडियो के कैप्शन में यूजरनेम के तौर पर Snapchat या Snapcode डालना होगा। इसके बाद Jio Got Talent Lens अनलॉक हो जाएगा और आप यहीं से 10 सेकेंड का वीडियो क्रिएट करके अपलोड कर दें। आपको बता दें कि Jio Got Talent में रिलायंस जियो यूजर्स के 100 यूजर्स को कंपनी की तरफ से एक महीने का फ्री रिचार्ज मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »