19 Apr 2024, 13:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

85 मिनट लेट हुई तेजस एक्सप्रेस, यात्रियों को मिला मुआवजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 3:12PM | Updated Date: Jan 23 2020 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पश्चिम रेलवे पर तकनीकी कारणों से बुधवार को दहिसर और भाईंदर के बीच ओवरहेड वायर में गड़बड़ी होने लगी। दोपहर 12:15 बजे के करीब हुई इस घटना के कारण अप फास्ट लाइन पर ट्रेनें बाधित हो गईं। इस गड़बड़ी के कारण 8 लोकल ट्रेनों की सर्विस रद्द करनी पड़ी, तो 4 लंबी दूरी की ट्रेनें भी लेट हो गईं। इनमें से एक हाल ही में तेजस एक्सप्रेस भी थी। अहमदाबाद से मुंबई की ओर आ रही तेजस एक्सप्रेस करीब 85 मिनट लेट हो गई थी।
 
19 जनवरी से अहमदाबाद से मुंबई के बीच तेजस एक्सप्रेस देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन के तौर पर आधिकारिक रूप से चलाई गई। आमतौर पर सामान्य ट्रेनों से ज्यादा किराया होने और प्राइवेट ट्रेन होने के कारण इसे अन्य ट्रेनों के मुकाबले प्राथमिकता दी जा रही है। इसके बदले ट्रेन में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलती हैं और ट्रेन लेट होने पर मुआवजा भी मिलता है। इस ट्रेन में एक घंटे से कुछ ज्यादा लेट होने पर 100 रुपये और दो घंटे से ज्यादा लेट होने पर 250 रुपये का मुआवजा दिया जाता है। बुधवार को यह ट्रेन 85 मिनट लेट थी। इसमें अहमदाबाद से मुंबई के बीच कुल 879 यात्री सवार हुए थे। प्रभावित यात्रियों की संख्या 630 थी, जिन्हें 100 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से मुआवजा दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »