29 Mar 2024, 17:22:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सिर्फ 4 घंटे काम और सैलरी 60,000 रूपए - बस करना होगा ये काम..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:20PM | Updated Date: Jan 19 2020 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश भर में डिलीवरी बॉयज़ रोज़ाना लाखो पैकेज डिलीवर करते हैं। एक डिलीवरी बॉय को 100-150 पैकेज 1 दिन में डिलीवर करने होते हैं। आप सभी ने अमेज़ॉन कंपनी का नाम तो सुना ही होगा। अमेज़ॉन के साथ दिन के 4 घंटे काम करके आप भी महीने के 55-60 हज़ार रूपए आराम से कमा सकते हैं। अमेज़ॉन के साथ आप आर्डर डिलीवरी करने का काम कर सकते हैं।
 
इसमें आपको अमेज़ॉन के वेयरहाउस से आर्डर को ग्राहकों तक पहुँचाना होता है अमेज़ॉन में डिलीवरी पार्टनर बनने के बाद आप को अपने ही आसपास के 10 -15 किलोमीटर के एरिया में ये पैकेज डिलीवर करना होते हैं। कितनी है डिलीवरी शिफ्ट - डिलीवरी पार्टनर को पूरा दिन काम नहीं करना होता है। आपके हिस्से में वो पैकेज आते हैं जो आपके एरिया के होते हैं। देशभर में मौजूद अमेज़ॉन के डिलीवरी पार्टनर्स के सर्वे में पता चला है की वे 4 घंटो के भीतर ही 100-150 पैकेज डिलीवर कर देते हैं।
 
कैसे होगी कमाई - अमेज़ॉन डिलीवरी पार्टनर को हर माह फिक्स वेतन देती है। अमेज़ॉन में डिलीवरी पार्टनर को 12-15 हज़ार रूपए की फिक्स सैलरी मिलती है। इसके आलावा एक पैकेज पर 10-15 रूपए अलग से मिलते हैं। डिलीवरी सर्विस देने वाली एक कंपनी के मुताबिक यदि आप महीने भर काम करते हैं और रोज़ 100 पैकेज डिलीवर करते हैं तो आराम से 55-60 हज़ार रूपए महीना कमा सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »