29 Mar 2024, 14:02:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 2.34 अरब डॉलर बढ़कर 453 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:42PM | Updated Date: Dec 15 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा का सुरक्षित भंडार 06 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.34 अरब डॉलर की जोरदार छलांग के साथ 453.42 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार 11वां सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 2.48 अरब डॉलर बढ़कर 451.08 अरब डॉलर पर रहा था। 

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 06 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 1.89 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 421.26 अरब डॉलर के बराबर हो गईं। सप्ताह के दौरान सोना भंडार 43 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी से 27.08 अरब डॉलर का हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ  विशेष निकासी अधिकार की सीमा में 50 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 1.44 अरब डॉलर हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »