29 Mar 2024, 01:55:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

केसरवाला की NCR में 10 फ्रेंचाइजी रेस्तरां खोलने की योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 4:07PM | Updated Date: Dec 12 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में जैविक खाद्य पदार्थ कारोबार में लोकप्रिय हो रहे पहले आर्गेनिक स्टार्ट अप ‘केसरवाला’ ने गुरुवार को एनसीआर में बड़े स्तर पर अपने कारोबार विस्तार का एलान करते हुए कहा है कि अगले कुछ माह में वह 10 नये फ्रेंचाइजी रेस्त्रां खोलेगा।
 
केसरवाला के संस्थापक दिवाकर भल्ला ने गुरुवार को यहां बताया कि रेस्त्रां खोलने के लिए पांच-छह प्रस्ताव गुरुग्राम और नोएडा से प्राप्त हुए हैं। भल्ला ने बताया कि कंपनी ने पहला आर्गेनिक रेस्त्रा पिछले साल अक्टूबर में नोएडा में खोला था। रेस्त्रां में खाद्य पदार्थ बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कुल कच्चे माल में से 70 प्रतिशत जैविक थे और भारतीय स्वाद बनाये रखने के लिए इन्हें ओलिव और कनोला तेल में पकाया जाता है।
 
उन्होंने बताया कि अभी शुरुआत में कारोबार में एक करोड़ रुपए का निवेश किया गया है और कंपनी कार्पोरेट और एक्जीक्यूटिव के बीच पैठ बनाने पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। भल्ला ने कहा कि उपभोक्ता जैविक मिठाइयों और नमकीन को खूब पंसद करने लगे हैं।  उन्होंने कहा कि जैविक खाद्य पदार्थ भारतीय खाद्य उद्योग का भविष्य हैं। यह उद्योग काफी तेजी से बढ़ रहा है और इससे आने वाले वर्षों में खाद्य पदार्थ उद्योग को नयी दिशा मिलने की संभावना है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »