29 Mar 2024, 15:44:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नोकिया ने भारत में लॉन्‍च की अपनी स्मार्ट टीवी, जानें ये फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:39AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोकिया ने भारत में स्मार्ट टीवी के सेग्मेंट में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने 55 इंच का 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। Nokia ने अपने स्मार्ट टीवी के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart से हाथ मिलाया है। ग्राहकों को नोकिया के स्मार्ट टीवी में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। वहीं, नोकिया के स्मार्ट टीवी की बिक्री 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। कंपनी का यह टीवी शाओमी, मोटोरोला और वनप्लस के टीवी को कड़ी टक्कर देगा।
 
इसकी सेल 10 दिसंबर से होगी। नोकिया ने इस स्मार्ट टीवी की कीमत 41,999 रुपये रखी है, जिसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ऑफर के रूप में इसकी खरीद पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।
यह स्मार्ट टीवी ऐंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ऐंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
 
इसमें गूगल प्ले स्टोर भी दिया गया है जिससे यूजर्स अपनी पसंद के ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस 4K टीवी में PureX क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 2.25जीबी की रैम दी गई है। इस नोकिया स्मार्ट टीवी में इंटेलिजेंट डिमिंग टेक्नॉलजी, डॉल्बी विजन और HDR 10 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »