29 Mar 2024, 18:19:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेम और दिल्ली सरकार में समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 1:09AM | Updated Date: Nov 23 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छोटे कारोबारियों के लिए ऑन लाइन बाजार सरकारी ई-बाजार ने दिल्ली में खरीद की सुविधा उपलब­ध कराने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि दिल्ली सरकार लगातार सरकारी ई-बाजार पर शीर्ष खरीदारों में से एक रही है। समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों की खरीद प्रक्रिया के निर्देशों और प्रणालियों के बीच सामंजस्य को और बेहतर बनाएगा जिससे खरीद प्रक्रिया आसान होगी।

समझौता ज्ञापन पर सरकारी ई-बाजार की ओर से मुख्य वित्तीय अधिकारी और संयुक्त सचिव राजीव कांडपाल तथा दिल्ली सरकार की ओर से विशेष वित्त सचिव नीरज भारती ने हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही सरकारी ई-बाजार 30 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के साथ करार कर चुका है। ई- बाजार पोर्टल पर 40 हजार से अधिक खरीदार संगठन और तीन लाख से अधिक विक्रेता और सेवा प्रदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा, लगभग 15 लाख उत्पाद और सेवाएँ हैं। जीईएम पर 3,000 से अधिक उत्पाद श्रेणियां हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »