29 Mar 2024, 18:57:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो का धमाल - जोड़ लाखों नए ग्राहक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 4:22PM | Updated Date: Nov 20 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। विस्तृत नेटवर्क और किफायती प्लांस के बलबूते मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने सितंबर..19 में ‘उत्तर प्रदेश पश्चिम’ सर्किल में तीन लाख 21 हजार नये ग्राहक जोड़े हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक सितंबर माह में जियो ने तीन लाख 21 हजार नये ग्राहक अपने नेटवर्क के साथ जोड़े हैं और उसके ग्राहकों की संख्या एक करोड 83 लाख पर पहुंच गई है।
 
सार्वजनिक उपक्रम बीएसएनएल ने माह के दौरान 9448 ग्राहक जोड़े जबकि दूरसंचार क्षेत्र की अग्रणी वोडा.आइडिया की एक लाख 76 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने माह के दोरान सेवा छोड़ दी। ट्राई आंकड़ों के अनुसार माह के दौरान कुल नये ग्राहकों की संख्या एक लाख 54 हजार रही। दूरसंचार क्षेत्र की अन्य अग्रणी कंपनी एयरटेल के ग्राहकों की संख्या कमोबेश समान बनी रही।
 
पूरे देश का आकलन किया जाये तो जियो ने सितंबर में करीब 70 लाख नये ग्राहक अपने साथ जोड़े जबकि अन्य दोनों प्रमुख कंपनियों वोडा-आइडिया और एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वोडा-आइडिया के सितंबर में करीब 25 लाख ग्राहक टूटे जबकि एयरटेल ने लगभग 23 लाख उपभोक्ता खोए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »