19 Apr 2024, 23:31:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना स्थिर, चांदी 400 रुपए उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 3:59PM | Updated Date: Oct 19 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपये में रही मजबूती के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 39,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा जबकि त्योहारी मांग के बल पर चांदी 400 रुपये की छलांग लगाकर 47 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर सोना हाजिर बढ़त के साथ 1,490.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1,489.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी में तेजी रही। चाँदी हाजिर बढ़कर 17.51 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »