28 Mar 2024, 23:35:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Royal Enfield की ये शानदार बाइक जल्द होगी लॉन्च, माइलेज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 11:30AM | Updated Date: Oct 15 2019 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड की तीन प्रोटोटाइप देखी गई थीं। जिनमें से एक में पूरा साइलेंसर क्रोम का था और उसमें विंडशील्ड विजर भी लगा था। रॉयल एनफील्ड 350 और 500 सीसी दोनों इंजन को BS6 में अपग्रेड कर सकती है यदि ऐसा हुआ इससे माइलेज में अच्छा असर पड़ेगा, यानी माइलेज बढ़ जायेगी साथ ही परफॉरमेंस में भी सुधार होगा। और जब इंजन BS6 में अपग्रेड होंगे तो जाहिर सी बात है प्रदूषण काफी हद तक कम होगा। रॉयल एनफील्ड की नई थंडरबर्ड को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन सोर्स के की माने तो कंपनी नए मॉडल को इस साल के अंत तक भी पेश कर सकती है।
 
लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लुक्स मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल के लुक्स को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाया जायेगा। यानी क्रूजर बाइक अब ज्यादा स्पोर्टी अवतार में भी देखने को मिलेगी। नई थंडरबर्ड का फ्यूल टैंक पहले से स्लीक होगा इसके अलावा इसमें नए साइड पैनल, एक सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्प्लिट सीट्स, फ्रंट व्हील पर नया एलॉय व्हील पैटर्न, गोल टेललाइट के साथ रियर फेंडर और टर्न इंडिकेटर्स शमिल किये जायेंगे। सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS को फिट किया जा सकता है। इसके गियरबॉक्स के लेआउट और चेन ड्राइव की जगह में बदलाव देखने को मिल सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »