29 Mar 2024, 13:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

KIA मोटर्स का पहला एक्सपीरियेंस सेंटर शुरू करने की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 2:02AM | Updated Date: Oct 11 2019 2:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री वाहन कंपनी किया मोटर्स इंडिया ने उसके वाहन के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण के मद्देनजर लोगों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली एनसीआर में अपना पहला एक्सपीरियेंस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि बीट 360 के नाम से यह सेंटर शुरू किया गया जो आगंतुकों को  किया मोटर्स ब्रांड के सिद्धांतों का अनुभव प्रदान करता है।
 
किया मोटर्स द्वारा पहला बीट 360 दक्षिण कोरिया के सोल में  खोला गया था। भारत पहला विदेशी बाजार है, जहां यह केंद्र शुरू किया जा रहा है। बीट 360 दिल्ली एनसीआर के बाद अन्य महानगरों में भी इसी तरह के एक्सपीरियंस सेंटर खोले जाएंगे। उसने कहा कि देश में पहला यात्री वाहन सेल्टोस को बेहतर प्रतिसाद मिला है और अब तक 50 हजार से अधिक सेल्टोस की बुंिकग हो चुकी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »