29 Mar 2024, 15:48:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मार्केट में तहलका मचाने आई BS6 इंजन की यह धांसू बाइक, कीमत है मात्र इतनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 2:17AM | Updated Date: Oct 7 2019 2:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप भी अपने लिए कोई नया बाइक लेने के बारे में सोच रहे है और आपकी बजट कम है तो आज हम आपको आपके बजट के हिसाब से सस्ता और बढ़िया एक बाइक के बारे में बता रहे है जो रेसिंग करने के शोकीन हैं, आपको बता दे कि Harley-Davidson ने भारत में अपने 10 साल पूरे कर लिए और इस मौके पर कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल बाइक Street 750 का ऐनिवर्सरी एडिशन पेश किया है। खास बात यह है कि इसमें BS6 इंजन दिया हुआ है। Harley-Davidson ने स्ट्रीट 750 के लिमिटेड एडिशन को थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें यूनीक कलर स्कीम को शामिल किया है।
 
लेकिन बाइक के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किये हैं। इसका डिजाइन रेगुलर स्ट्रीट 750 से काफी मिलता है। स्ट्रीट 750 लिमिटेड एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा 749 cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 60 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन-शॉक अब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस को शामिल किया गया है।
 
कीमत- यह बाइक अपने रेगुलर मॉडल से 13 हजार रुपये महंगी है। ऐनिवर्सरी एडिशन की कीमत 5.47 लाख रुपये रखी गई है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »