28 Mar 2024, 14:15:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एसबीआई का आवास, एमएसएमई और वाहन ऋण होगा सस्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 12:19AM | Updated Date: Sep 24 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े वाणिज्यक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने एक अक्टूबर से अपने एमएसएमई, आवास, वाहन तथा खुदरा ऋण की ब्याज दरों को रेपो दर से जोड़ने की घोषणा की है जिससे ये ऋण सस्ते हो जायेंगे। बैंक ने आज घोषणा की कि वह अपने सभी तरह की फ्लोटिंग ब्याज दरों वाले ऋण को वा‘ बेंचमार्क रेपो दर से जोड़ रहा है। रिजर्व बैंक ने 4 सितंबर को सभी बैंकों से एक निर्देश जारी कर कहा था कि वे सभी फ्लोटिंग ब्याज दरों वाले कर्ज को वा‘ बेंचमार्कों से जोड़ें। 

एसबीआई ने कहा कि सभी फ्लोटिंग ब्याज दर वाले ऋण के लिए रेपो दर को अपनाया गया है। नई दरें एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाएंगी। स्टेट बैंक रेपो रेट आधारित ऋण देने वाला पहला बैंक था। बैंक ने एक जुलाई से इसकी शुरुआत की थी। इसका फायदा केवल नए ग्राहकों को मिल रहा था। हालांकि, कुछ दिनों पहले बैंक ने यह व्यवस्था वापस ले ली थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »