29 Mar 2024, 04:11:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बैंकों में लागू होगा नया टाइम टेबल - अब देर शाम तक खुले रहेंगे बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 2:47PM | Updated Date: Aug 13 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मोदी सरकार ने अपनी शुरुआत से डिजिटल इंडिया की मुहिम छेड़ दी थी जिसका असर है कि डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने से लोगों की बैंकों पर निर्भरता कम हो गई है। हालांकि फिर भी बहुत से ऐसे काम होते हैं, जिनके के लिए बैंक जाना ही पड़ता है। बता दें कि हमारे यहां बैंकों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कामकाज होता है। लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर तक ही होता है। दरअसल अगर आपको इस समय से जल्दी या देरी से बैंक का कुछ जरूरी काम निकल आए तो आप कुछ नहीं कर सकते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
 
मालूम हो कि जल्द ही बैंकों के टाइम में बदलाव होने जा रहा है। बता दें कि अब बैंक सुबह 9 से लेकर देर शाम तक खुले रहेंगे। जी हां, दरअसल बैंकों का नया टाइम टेबल अगले महीने से लागू होगा। मालूम हो कि नया टाइम टेबल लागू होने से लोगों की दिक्कतें कम हो जाएंगी। आपको बता दें कि इस नए टाइम टेबल में बैंकों के खुलने के 3 ऑपशन सुझाए गए हैं. जी हां, वो ऑपशन कुछ इस प्रकार हैं।
 
पहला- सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक,
दूसरा- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक
तीसरा- सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक.
आपको बता दें कि यह फैसला सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों यानी कि RRB पर लागू होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »