29 Mar 2024, 19:11:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Whatsapp पर जल्‍द आएगा ये खास फीचर - बिन एप खोले सुन सकेंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 12:55PM | Updated Date: Jul 22 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है। अब व्हाट्सएप जल्द ही वॉयस मैसेज प्रिव्यू नोटिफिकेशन फीचर को आईफोन उपभोक्ताओं के लिए पेश कर सकता है। व्हाट्सएप के अगामी वॉयस मैसेज नोटिफिकेशन फीचर की जानकारी वेबसाइट वेबबीटा इंफो ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सांझा की है। वेबबीटा के अनुसार, व्हाट्सएप अपने नए फीचर वॉयस मैसेज नोटिफिकेशन के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और जल्द ही इसके पहले आईफोन उपभोक्ताओं के लिए पेश करेगा। इस फीचर के जरिए उपभोक्ता वॉयस मैसेज को नोटिफिकेशन पैनल में ही सुन सकेंगे।
 
वेबबीटा की शेयर की गई तस्वीर में एक वॉयस मैसेज बटन दिख रहा है। लेकिन अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा। वेबबीटा ने जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि भविष्य में व्हाट्सएप अपने उपभोक्ताओं के लिए इस फीचर के साथ कई और फीचर्स पेश करेगा। एप्पल आईफोन 13 को सितंबर में लॉन्च कर सकता है और इसके साथ डार्क मोड भी उपलब्ध करवाया जा सकता है।
 
रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि डार्क मोड को सबसे पहले आईओएस उपभोक्ताओं के लिए रोल आउट किया जाएगा। बाद में एंड्रॉयड उपभोक्ताओं के लिए पेश किया जाएगा। बता दें कि इंस्टेंट चैटिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने आईओएस उपभोक्ताओं के लिए डायरेक्टली स्टिकर्स को प्रिव्यू करने का ऑप्शन दिया है। इस फीचर के तहत उपभोक्ता आसानी से लॉन्ग प्रेस कर स्टिकर्स को देख सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »