28 Mar 2024, 19:36:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

7 अगस्त को लॉन्‍च होगी ये धमाकेदार बाइक - 156 km की माइलेज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 12:36PM | Updated Date: Jul 23 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिवोल्‍ट आरवी 400 भारत में 7 अगस्त को लॉन्‍च होने जा रही है। यह देश की पहली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल है। अभी हाल ही में Revolt RV400 से पर्दा उठाया था। इस बाइक का लुक्स और फीचर्स इसकी खूबियां मानी जा रही हैं। कायास लगाए जा रहे हैं कि भारत में Revolt RV400 की कीमत एक लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है।
 
लेकिन अगर यह इस कीमत में लांच होती है तो क्या ग्राहक इसे खरीदना पसंद करेंगे? आपको बता कि गुरुग्राम की स्टार्ट-अप कंपनी Revolt Intellicorp का पहला प्रॉडक्ट है। कंपनी ने 25 जून से इस बाइक की प्री-बुकिंग शुरू है। ग्राहक एक हजार रुपये देकर बाइक को बुक करा सकते हैं।
 
बाइक दो कलर ऑप्शन- रेबेल रेड और कॉस्मिक ब्लैक में मिलेगी। शुरुआत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ दिल्ली में ही बिक्री के उपलब्ध होगी। और फिर अगले चार महीने में यह अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नै और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
 
Revolt RV400 फुल चार्ज होकर 156 km तक चलेगी और इसकी इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसे चार्ज करने में कोई झंझट नहीं है। यह आसानी से चार्ज होती है ।आप इसे रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है। रिवोल्ट पोर्टेबल बैटरी चार्जर के साथ ऑन-बोर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। 
 
Revolt RV400 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया है। इतना ही नहीं इसमें 4 प्री-लोडेड मोटरसाइकल साउंड्स दिए गए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का साउंड सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यह बाइक 4G LTE सिम से लैस है, जिससे इसके सभी इंटरनेट आधारित फीचर्स काम करते हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »