29 Mar 2024, 05:03:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 66 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 5:47PM | Updated Date: Jun 19 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 66 अंक की बढ़त बनाने में सफल रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सपाट बंद हुआ। शेयर बाजार में अधिक तेजी दर्ज की जा सकती थी लेकिन छोटी और मझौली कंपनियों में हुयी भारी बिकवाली से तेजी सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66.40 अंक बढ़कर 39112.74 अंक पर रहा जबकि एनएसई का निफ्टी लगभग सपाट 11691.45 अंक पर बंद हुआ।
 
इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.69 प्रतिशत गिरकर 14443.05 अंक पर और स्मॉलकैप 1.37 प्रतिशत उतरकर 13919.11 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल अधिकांश समूह गिरावट में रहे। इसमें हेल्थकेयर में सबसे अधिक 1.29 प्रतिशत की गिरावट रही। बढ़त में रहने वाले प्रमुख समूहों में रियल्टी 1.20 प्रतिशत, पावर 0.46 प्रतिशत, धातु 0.55 प्रतिशत, सीडी 0.87 प्रतिशत और यूटिलिटी 0.23 प्रतिशत शामिल है।
 
बीएसई में कुल 2687 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 700 बढ़त में और 1867 गिरावट में रहे जबकि 120 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 130 अंकों की बढ़त लेकर 39176.56 अंक पर खुला। एशियाई में रही तेजी के बल पर देखते ही देखते यह 39435.80 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ गया। इसके बाद फिर से बिकवाली शुरू हो गयी जिससे यह 38881.05 अंक के दिवस के निचले स्तर तक फिसल गया।
 
हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव को कम करने के लिए वार्ता शुरू होने की उम्मीद और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दरों को लेकर लचीला रूख अपनाने की उम्मीद में शुरू हुयी लिवाली से सेंसेक्स में सुधार हुआ। अंत में यह पिछले दिवस के 39046.34 अंक की तुलना में 66.40 अंक अर्थात 0.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर 39112.74 अंक पर रहा। एनएसई का निफ्टी 53 अंकों की बढ़त लेकर 11744.45 अंक पर खुला।
 
लिवाली के बल पर यह 11802.50 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 11625.10 अंक के निचले स्तर तक लुढ़का भी। अंत में यह पिछले दिवस के 11691.50 अंक की तुलना में लगभग सपाट 11691.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 21 बढ़त में जबकि 29 गिरावट में रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »