29 Mar 2024, 19:37:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी भी 100 रुपए फिसली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 3:05PM | Updated Date: Mar 26 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपए फिसलकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 100 रुपए लुढ़ककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 3.60 डॉलर गिरकर 1,317.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर उतरकर 1,316.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर गिरकर 15.47 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »