29 Mar 2024, 04:56:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

200 रूपए सस्‍ती हुई चांदी - सोने के भी गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 3:37PM | Updated Date: Dec 14 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज करता हुआ 20 रुपए लुढ़ककर 32,200 रुपए  प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 200 रुपए उतरकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतर्राष्ट्रीय  स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,239.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.30 डॉलर की गिरावट में 1,244.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और फेड रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर बढाये जाने की संभावना के कारण पीली धातु पर दबाव बना है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 14.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »