29 Mar 2024, 07:54:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानें कितने कम हुआ दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 5:43PM | Updated Date: Jul 21 2018 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के चार महानगरों में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में आज 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि दिल्ली में दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कमी की गई है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल लगातार दूसरे दिन और डीजल तीसरे दिन सस्ता हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 15 रुपए घटकर 76.47 रुपए प्रति लीटर रह गई।

डीजल भी 15 पैसे सस्ता हुआ और इसकी कीमत 68.08 रुपए प्रति लीटर रही। कोलकाता में दोनों ईंधन 13-13 पैसे प्रति लीटर सस्ते हुये। वहाँ आज पेट्रोल 79.27 रुपए और डीजल 70.71 रुपये प्रति लीटर बिका। मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे की गिरावट के साथ 83.91 रुपये और डीजल 16 पैसे घटकर 72.28 रुपए प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में दोनों ईंधन 16-16 पैसे सस्ते हुये। वहाँ पेट्रोल 79.43 रुपये और डीजल 71.90 रुपये प्रति लीटर बिका। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »