19 Apr 2024, 23:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रोजगार के अवसरों में वृद्धि, स्टार्टअप को मान्यता मात्र चार दिन में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 3:19PM | Updated Date: May 22 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने के लिए स्­टार्टअप्­स की परिभाषा में संशोधन और पंजीकरण की प्रक्रिया में सुधार से नए छोटे उद्यमों को मान्­यता प्रमाण पत्र  प्रदान करने में लगने वाला समय 15 दिन से घटकर मात्र चार दिन रह गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सूत्रों ने यहां बताया कि सरकार की प्रतिबद्धता युवाओं को रोजगार देने की है और इसके लिए स्व रोजगार को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। समय समय पर सरकार संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की समीक्षा करती है और इनमें सुधार करती है।
 
सरकार ने स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रियाओं में बदलाव किया है , जिससे नये उद्यमों की पंजीकरण प्रकिया का समय 15 दिन से घटकर चार दिन रह गया है। नए बदलावों के परिणामस्वरुप वित्त वर्ष 2017-18 में 7968  स्­टार्टअप्­स को मान्­यता प्रदान की गयी , जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में  मात्र 797 स्­टार्टअप्­स को ही मान्­यता दी जा सकी थी।  आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2016 से लेकर अब  तक औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने कुल मिलाकर 8765  स्­टार्टअप्­स को मान्­यता प्रदान की है।
 
मान्­यता प्राप्­त करने वाले  स्­टार्टअप्­स में से 15 प्रतिशत स्­टार्टअप्­स आईटी सेवाओं, नौ प्रतिशत  स्­वास्­थ्­य सेवाओं एवं जीवन विज्ञान क्षेत्र, सात  प्रतिशत शिक्षा क्षेत्र, छह प्रतिशत प्रोफेशनल एवं वाणिज्­यि­क सेवाओं और चार प्रतिशत स्­टार्टअप्­स  कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। स्­टार्टअप्­स के समस्­त निदेशकों में से  35 प्रतिशत निदेशक महिलाएं हैं।  इसके अलावा, 88 स्­टार्टअप्­स को  अंतर-मंत्रालय बोर्ड ने कर छूट का दावा करने के लिए प्रमाणित किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »