28 Mar 2024, 15:48:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वन इंडिया फैमिली मार्ट 250 नये स्टोर करेगी शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 5:54PM | Updated Date: Dec 11 2019 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के छोटे शहरों में रेडिमेट वस्त्रों को रिटेल नेटवर्क संचालित करने वाली कंपनी वन इंडिया फैमिली मार्ट ने अगले पांच वर्षें में 250 नये स्टोर शुरू करने की घोषणा करते हुये इसके लिए करीब 200 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की योजना बनायी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओड़शिा, पूर्वेत्तर, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के छोटे शहरों में स्टोर संचालित कर रही इस कंपनी ने बिहार के बिहटा में अपना 100वां स्टोर शुरू किया है। कंपनी ने बुधवार को यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि वर्ष 2013 में पहला स्टोर शुरू किया गया था और छह वर्षें में इसकी संख्या पहुंचकर एक सौ हो गयी है।
 
कंपनी के संस्थापक निदेशक रविन्द्र सिंह ने कहा कि वैल्यू रिटेल चेन सेगमेंट में सबसे तेज वृद्धि दर्ज करते हुये उनकी कंपनी ने छह वर्षों में 100 स्टोर पूरा किए है। खुदरा क्षेत्र में आर्थिक सुस्ती के बीच उनकी कंपनी ने  पिछले वित्त वर्ष में 420 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। अगले पांच वर्ष में स्टोर की संख्या बढ़ाकर 350 करने और 2300 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य तय किया गया है।
 
उत्तरप्रदेश, बिहार, असम, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड और मध्य प्रदेश आदि राज्यों के 90 से अधिक शहरों में अपने खुदरा स्टोरों के माध्यम से उनकी कंपनी लोगों की फैशन उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में करीब 700 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभी पूर्वी और मध्य भारत पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। शीघ्र ही उत्तर और पश्चिम भारत में स्टोर शुरू करने की तैयारी है। उसके बाद दक्षिण भारत का रूख किया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »