28 Mar 2024, 20:21:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास मकानों की मरम्मत पर जल्द बनेगी नीति : निर्मला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 4:15PM | Updated Date: Nov 20 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा प्रतिष्ठानों (डिफेंस इस्टेबलिसमेंट) के आसपास के घरों की मरम्मत की इजाजत देने में हो रही देरी पर सदस्यों से धैर्य से काम लेने की अपील करते हुए इसे संवेदनशील मामला बताया। श्रीमती सीतारमण ने लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि क्या याद नहीं है कि मुंबई आतंकवादी हमले के वक्त क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें भी देश के बारे में सोचना चाहिए। जल्द ही इस मामले में सरकार नीति लेकर आयेगी।
 
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक सवालों के जवाब दे रहे थे। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गैरमौजूदगी में सवालों का जवाब देने के लिए निर्मला सीतारमण को अधिकृत किया गया था। वह पहले रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि एनओसी लेकर मरम्मत की इजाजत दी जाती है, लेकिन सुरक्षा कारणों इस मामले देरी हो रही है। सरकार सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकती है। सैन्य प्रतिष्ठानों के पास रहने वाले लोगों को अपने घरों की मरम्मत करने में आने वाली दिक्कतों का जल्द समाधान निकाला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »