29 Mar 2024, 17:58:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस वर्ष 291.57 लाख मीट्रिक टन खरीफ उत्पादन की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 4:29PM | Updated Date: Nov 13 2019 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष 291. 57 लाख मीट्रिक टन खरीफ उत्पादन की संभावना है, जो पिछले वर्ष से 56.81 लाख मीट्रिक टन अधिक है। किसानों ने करीब 145. 57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बोआई की है, जो पिछले वर्ष से 12. 60 लाख हेक्टेयर अधिक है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष 50.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अनाज, 20.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन, 67.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन तथा 6.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बोनी की गई है। खरीफ में इस वर्ष 175.88 लाख मीट्रिक टन अनाज, 19.35 लाख मीट्रिक टन दलहन, 84.65 लाख मीट्रिक टन तिलहन और 11.69 लाख मीट्रिक टन कपास की फसलों का उत्पादन संभावित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »