29 Mar 2024, 19:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

संरक्षणवादी उपायों से छोटे कारोबारी सर्वाधिक प्रभावित : गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 3:34PM | Updated Date: Nov 13 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग पीयूष गोयल ने कहा है कि संरक्षणवाद और  व्यापार से जुड़े तनावों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को गंभीर चुनौतियों  का सामना करना पड़ रहा है और विकासशील और अल्प विकसित देशों के छोटे कारोबारियों पर इसका सर्वाधिक बुरा असर हो रहा है। गोयल ने  ब्राजील के ब्रासिलिया में आयोजित ( ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका और भारत ) ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में अपने विचार रखते हुए यह बात कही।
 
अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक परिदृश्य पर आयोजित सत्र में उन्होंने कहा कि एकतरफा उपायों के कारण बढ़ते संरक्षणवाद और व्यापार से जुड़े तनावों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गैर शुल्क बाधा के रूप में संरक्षणवाद की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण विकासशील देशों के छोटे कारोबारियों की बाजार तक पहुंच नहीं हो पा रही है।
 
उन्होंने कहा कि विकसित देश बहुत बार विकासशील देशों में शुल्क हटाने पर जोर देते हुए खुले और मुक्त व्यापार की वकालत करते हैं, लेकिन संरक्षणवादी उपायों के रूप में वे अधिक बाधाएं उत्पन्न करते हैं, जिनके कारण आर्थिक अनिश्चितता पैदा होती है और विकासशील और कम विकसित देशों में व्यापार करने की लागत बढ़ जाती है। यह बैठक कल संपन्न हो गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »