19 Apr 2024, 21:40:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नीता अंबानी न्यूयार्क मेट्रोपालिटन म्यूजियम आफ आर्ट के ट्रस्ट में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 3:28PM | Updated Date: Nov 13 2019 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को दुनिया के सबसे बड़े न्यूयार्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम आफ आर्ट के ट्रस्ट के लिए चुना गया है। श्रीमती अंबानी इस 150 वर्षीय संग्रहालय से जुड़े ट्रस्ट के लिए चुनी जाने वाली भारतीय हैं। उन्हें बुधवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार संग्रहालय के अध्यक्ष डेनियल ब्रोडस्की ने श्रीमती अंबानी के ट्रस्ट में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की श्रीमती अंबानी की प्रतिबद्धता बहुत सराहनीय है।
 
उनके ट्रस्ट में शामिल होने से संग्रहालय की क्षमताओं में इजाफा होगा। श्रीमती अंबानी ने इस अवसर पर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मेट्रोपालिटन म्यूजियम आॅफ आर्ट ने भारतीय कलाओं के  प्रदर्शन में काफी दिलचस्पी दिखाई है। यह सम्मान उन्हें भारत की प्राचीन विरासत के लिए उनके प्रयासों को दोगुना करने में मदद करेगा। उल्लेखनीय है कि 2017 में भी इस संग्रहालय ने श्रीमती अंबानी को एक खास कार्यक्रम में सम्मानित किया था। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »