19 Apr 2024, 05:25:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जालंधर की मंडियों में अब तक 4.30 लाख टन धान की खरीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 2:21AM | Updated Date: Oct 24 2019 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालन्धर। पंजाब में जालंधर जिले की मंडियों में अब तक चार लाख तीस हजार टन धान की खरीद की गई है। खरीद एजेंसियों के साथ आज हुई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला उपायुक्त वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू कर दी गई थी और मंडियों में 442695 टन धान की पहुँच हुई जिसमें से 430950 टन धान की अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से खरीद कर दी गई है। इस दौरान आज मंडियों में 51176 टन धान आया  जिसमें से 45179 टन धान की अलग-अलग खरीद एजेंसियों की तरफ से की गई है।
 
शर्मा ने अधिकारियों को किसानों की फÞसल की सारी फसल खरीदने को विश्वसनीय बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फÞसल की आमद में किसी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस साल दस लाख टन धान की खरीद की उम्मीद है और जिला प्रशासन किसानों की धान की निर्विघ्न खरीद करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में धान की खरीद के लिए 78 मंडियों / खरीद केन्द्रों को सूचित किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »