28 Mar 2024, 21:54:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

‘एक्टिवा’ बना सबसे ज्यादा बिकने वाला दो पहिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:49AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाईकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड का स्कूटर ‘एक्टिवा’ 14 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ देश में सबसे ज्यादा बिक्री वाला स्कूटर बन गया था। कंपनी ने बुधवार को यहां बताया कि ‘एक्टिवा 5 जी’ की बाजार में भारी मांग बनी हुई है और त्योहारी सीजन के दौरान इसमें इजाफा होने की संभावना है। प्रत्येक पांच मिनट में एक एक्टिवा स्कूटर बेचा जा रहा है। 

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर तक की अवधि में ‘एक्टिवा’ स्कूटर की बिक्री 13 लाख 93 हजार 256 रही है। कंपनी के अनुसार ‘एक्टिवा’ की भारी मांग को देखते हुए विनिर्माण केंद्र की उत्पादन क्षमता को दुगुना किया जा रहा है। वर्ष 2001 में एक्टिवा को भारतीय बाजार में उतारा गया था। अभी तक देशभर में दो करोड 20 लाख एक्टिवा स्कूटर बेचे जा चुके हैं। कुल दो पहिया बाजार में एक्टिवा की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »