29 Mar 2024, 15:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 312 अंक, निफ्टी 97 अंक मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 5:45PM | Updated Date: Jun 25 2019 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू स्तर पर मजबूत निवेश धारणा के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार लगातार दो दिन की गिरावट से उबरते हुये हरे निशान में बंद हुये। बीएसई का सेंसेक्स 8.98 अंक की तेजी के साथ 39,131.94 अंक पर खुला। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शुरआत में बाजार में गिरावट रही और यह 38,946.04 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया।
 
हालाँकि, घरेलू स्तर पर निवेश धारणा मजबूत होने से दोपहर बाद सेंसेक्स दुबारा हरे निशान में लौट आया। इसके बाद इसमें जबरदस्त तेजी रही। कारोबार की समाप्ति से पहले 39,490.64 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 311.98 अंक यानी 0.80 प्रतिशत चढ़कर 39,434.94 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों में तेजी और अन्य आठ में गिरावट रही। मझौली और छोटी कंपनियों में भी बढ़त रही।
 
बीएसई का मिडकैप 0.66 प्रतिशत की बढ़त में 14,674.39 अंक और स्मॉलकैप 0.32 प्रतिशत चढ़कर 14,108.49 अंक पर रहा। निफ्टी 18.65 अंक की गिरावट में 11,681 अंक पर खुला। इसका ग्राफ कमोबेश सेंसेक्स के समान ही रहा। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 11,651 अंक और उच्चतम स्तर 11,814.40 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 96.80 अंक यानी 0.83 प्रतिशत ऊपर 11,796.45 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सर्वाधिक 2.63 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। एनटीपीसी में 2.51 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 2.49, टाटा स्टील में 2.36, पावरग्रिड में 1.31, वेदांता में 1.10, एचडीएफसी में 1.07, भारती एयरटेल में 1.06 और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.03 प्रतिशत की तेजी रही। येस बैंक के शेयर सर्वाधिक 1.70 प्रतिशत टूटे। एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, टेक मंिहद्रा, हिंदुस्तान यूनिलिवर, एलएंडटी, टीसीएस और हीरो मोटोकॉर्प भी गिरावट में रहे।
 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 0.43 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.15 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.22 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.87 प्रतिशत टूट गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.23 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.07 प्रतिशत गिरा। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »