28 Mar 2024, 20:50:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

24 अप्रैल को भारत में लॉन्‍च होगा शाओमी का Redmi Y3 - जानें फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 4:44PM | Updated Date: Apr 15 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शाओमी अपना नया स्मार्टफोन भारत लॉन्च करने जा रही है। बता दें, शाओमी का नया स्मार्टफोन Redmi Y3 होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को 24 अप्रैल को एक इवेंट में लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि शाओमी के Redmi Y3 स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सुपर सेल्फी कैमरा होगा। Redmi Y3 स्मार्टफोन में Redmi Note 7 सीरीज की तरह डॉट ड्रॉप नॉच होगा।
 
आपको बताते चलें कि शाओमी का नया स्मार्टफोन Redmi Y3 पिछले साल लॉन्च किए गए कैमरा सेंट्रिक फोन Redmi Y2 की अगली रेंज होगा। शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन पिछले कुछ समय से ट्विटर पर इस स्मार्टफोन के बारे में टीज कर रहे हैं। मनु कुमार जैन ने हाल में ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया था, जिसमें संकेत दिया था कि Redmi Y3 शायद 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।
 
शाओमी की प्रतिस्पर्धी कंपनी Realme 22 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 Pro लॉन्च कर रही है। शाओमी के इसके 2 दिन बाद Redmi Y3 लॉन्च करेगी। Redmi Y3 स्मार्टफोन में 4,000 mAh से ज्यादा कैपसिटी की बैटरी दी जा सकती है। इसका मतलब साफ है कि Redmi Y3 स्मार्टफोन Redmi Y2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Redmi Y2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल-स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Y2 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैड्रैगन 625 प्रोसेसर से पावर्ड है। इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम और 64GB का स्टोरेज है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »