19 Apr 2024, 08:56:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की जोड़ी वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की  कमाई कर ली है। यशराज बैनर तले बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आठ नवंबर को प्रदर्शित हुयी है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में देश के 5000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन 50.75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके इतिहास रच दिया था।
 
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने रिलीज के पहले सप्ताह में करीब 135 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने 18 दिनों में तमिल और तेलगू मिलाकर 150.32 करोड़ की कमाई कर ली है। 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' को विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले आमिर ख़ान के साथ 'धूम 3' जैसी कामयाब मसाला एंटरटेनर बना चुके हैं। 'ठग्स...' की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर की है।
 
अमिताभ बच्चन एक फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं, जिसने समंदर के ज़रिए ब्रिटिश हुक्मरानों की नाक में दम किया हुआ है। आमिर ख़ान एक ठग के रोल में है, जिसे ब्रिटिश अमिताभ को ख़त्म करने के लिए भेजते हैं। कटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख़ फ़ीमेल लीड रोल्स में हैं। फ़िल्म में ज़बर्दस्त एक्शन और पानी के जहाज़ों पर लड़ाई के कई हैरतअंगेज़ मंज़र नज़र देखने को मिलते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »