23 Apr 2024, 20:00:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'बधाई हो'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 12:50PM | Updated Date: Nov 5 2018 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म 100 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई है। इसी के साथ ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल की 10वीं फिल्म बन गई है। ये साल आयुष्मान के लिए बढ़िया साबित हो रहा है। इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म अंधाधुन ने भी बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की।

 तीसरे हफ्ते में भी बधाई हो की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 100 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ कमाए। शनिवार को फिल्म की कमाई 3.50 करोड़ रही। इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 100.10 करोड़ हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »