28 Mar 2024, 19:15:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » box office

जूनियर NTR की फिल्म ने मचाया धमाल, 3 दिनों में 100 करोड़ की कमाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 3:49PM | Updated Date: Oct 16 2018 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ट्रेड एनेलिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर एकाउंट के जरिए साउथ इंडियन फिल्म अरविंद समेथा के कलेक्शन का जिक्र किया है और इसे सेन्सेशनल दशहरा ब्लॉकबस्टर करार दिया। दरअसल, जूनियर एनटीआर की फिल्म अरविंद समेथा ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। फिल्म ने देशभर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की है। साउथ के बड़े निर्देशकों में शुमार एसएस राजामौली ने भी फिल्म की प्रशंसा की है।
 
नन्दमुर्ती तारक रामाराव, इन्हें इन दिनों जूनियर एनटीआर के नाम से जाना जाने लगा है। इनका जन्म 20 मई 1983 में हुआ था और ये तेलगू फिल्मी जगत के लोकप्रिय अभिनेता हैं। आपको बता दें कि नंदमुरि तारक रामाराव तेलगू फिल्म जगत के बड़े अभिनेता थे। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और देश की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाई। वे कई बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।
 
आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू उन्हीं के दामाद हैं। तेलगू देशम पार्टी का नेतृत्व भी वही करते थे। उन्हीं के नक्शेकदम पर वर्तमान एनटीआर हैं। इनका नाम भी नन्दमूर्ति तारक रामाराव है। इसीलिए इन्हें जूनियर एनटीआर कहा जाता है। 
 
ट्रेड एनेलिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए फिल्म के कलेक्शन का जिक्र किया और इसे सेन्सेशनल दशहरा ब्लॉकबस्टर करार दिया। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आकड़ा पार किया है। इसके अलावा तरण आदर्श ने फिल्म के ऑस्ट्रेलिया में हो रहे कलेक्शन के बारे में बताया। तरण के ट्वीट के मुताबिक-फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 1.34 करोड़ की कमाई कर ली है।
 
तरण लगातार फिल्म के बॉक्स ऑपिस की रिपोर्ट ट्विटर के जरिए शेयर कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली ने कहा-फिल्म अद्भुत है। फिल्म में तारक के किरदार को लंबे वक्त तक के लिए याद किया जाएगा। पूरी टीम को बधाई। फिल्म में जूनियर एनटीआर के अपोजिट पूजा हेगड़े ने भूमिका निभाई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »