29 Mar 2024, 05:55:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। राजकुमार हिरानी की 'संजू' ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की है और इसी के साथ कामकाजी दिन में 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। 'बाहुबली' के बाद 'संजू' दूसरी सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनिंग साबित हुई है। इस फिल्म ने एवेंजर्स (सभी भाषाओं) के पहले दिन कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब तक कि सबसे प्रत्याशित फिल्मो में से एक 'संजू' को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शकों का जमावड़ा देखने मिल रहा है।
 
संजय दत्त की रंगीन जीवनी पर फिल्म बनाने के फैसले और राजकुमार हिरानी की उम्दा सिनेमैटोग्राफी के चलते फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से अपने हुनर का गुल खिलाया है। फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत, विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »