20 Apr 2024, 09:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » box office

आलिया की ‘राजी’ ने दुनियाभर में कमाए 200 करोड़ रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 3:10PM | Updated Date: Jun 21 2018 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'राजी' ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के सह निर्माता करण जौहर ने इसकी घोषणा की। करण ने बुधवार को अपने ट्विटर खाते पर यह सूचना साझा की। उन्होंने कहा, अ प्राउड फिल्म। दुनियाभर में कमाए 207 करोड़ रुपये।
 
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में अपने पहले सप्ताहांत में 32.94 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म को जी स्टूडियोज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया गया था। फिल्म को 42 देशों में 450 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। हरिंदन सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित 'राजी' की कहानी एक युवा कश्मीरी लड़की के इर्दगिर्द घूमती है, जिसकी शादी एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से होती है और उसके बाद वह जासूस बन जाती है। यह फिल्म भारत में 11 मई को रिलीज हुई थी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »