19 Apr 2024, 19:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

परमाणु 50 करोड़ के क्लब में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2018 3:43PM | Updated Date: Jun 8 2018 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जॉन अब्राहम और डायना पेंटी स्टारर फिल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। दर्शकों ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉस दिया है। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई है। परमाणु ने अपने पहले वीकेंड पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को आईपीएल फाइनल होने के बावजूद फिल्म ने 8.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। 13 दिनो में परमाणु 50 करोड़ के क्लब मे शामिल हुआ है।
 
फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें, फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिलहाल यह मुश्किल नहीं लगता है। लेकिन असली हाल सोमवार की कमाई से ही सामने आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »