23 Apr 2024, 17:33:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' की बंपर कमाई, जानें कितने करोड़ बटोरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2018 11:14AM | Updated Date: May 2 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' दुनियाभर में ही नहीं, बल्कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा रही है। फिल्म ने 5 दिनों में ही कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों को पीछे कर दिया है।  फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसके चलते फिल्म को साल 2018 की ‘बाहुबली’ कहा जा रहा है। इसी के साथ ही ये फिल्म हॉलीवुड में भी 100 करोड़ के क्लब में जल्दी एंट्री मारने वाली सबसे पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने अब तक 140 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।
 
कोई शक नहीं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। दुनिया के कई देशों में यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है जैसे कि साउथ कोरिया, ब्राजील, थाईलैंड, यूएई, हॉग कॉग, वियतनाम आदि.. वहीं, भारत में ही यह 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। फिल्म भारत में 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लगभग हर बड़े शहरों में फिल्म पहले वीकेंड तक हाउसफुल रही। 
 
वहीं, साथ ही दो दिनों की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा मिला। सोमवार, मंगलवाल को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में साफ दिखा है कि हॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है और बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है। ऐवेंजर्स के साथ यह और साफ दिख रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »