19 Apr 2024, 06:03:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई रेड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 2:55PM | Updated Date: Apr 7 2018 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म रेड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। भूषण कुमार निर्मित फिल्म रेड 16 मार्च को प्रदर्शित हुई है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी रेड में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की मुख्य भूमिका है। फिल्म में अजय एक ईमानदार आयकर अधिकारी की भूमिका में नजर आये। रेड को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलॉग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है। 
 
फिल्म रेड ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ही ली। यह फिल्म भारत के साथ साथ फिल्म ओवरसीज में भी शानदार कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर फिल्म ने 150  करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। रेड वर्ष 2018 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। इससे पूर्व पद्मावत, सोनु की स्वीटी की टीटू और बागी 2 ने बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »