18 Apr 2024, 13:13:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » box office

लोगों पर चढ़ा 'रेड' का जादू, वीकेंड पर हुई छप्परफाड़ कमाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 12:12PM | Updated Date: Mar 19 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्टर अजय देवगन की पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'रेड' ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आलोचकों के साथ-साथ फिल्म को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। हर दिन के साथ फिल्म की कमाई बढ़ रही है। बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिल्म की कमाई में करीब 25% का उछाल आया और इस दिन इसने करीब 17 करोड़ का बिजनस किया। यह शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले अच्छा और ज्यादा था। इस तरह फिल्म का बिजनस वीकेंड पर करीब 40 करोड़ का रहा। 

इस साल वीकेंड पर कमाई के मामले में यह 'पद्मावत' के बाद दूसरी फिल्म बन गई है। देश के कई हिस्सों में 'रेड' की कमाई बढ़ी लेकिन यूपी के आगरा, वाराणसी, कानपुर जैसे शहरों में 40 से 50% बढ़ोतरी हुई। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार को फिल्म का अच्छा कलेक्शन बरकरार रहेगा। 
 
बता दें, डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता की फिल्म 'रेड' सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें जिसमें अजय देवगन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर के रोल में हैं। फिल्म में उनके ऑपोजिट इलियाना डीक्रूज हैं जो उनकी पत्नी के किरदार में हैं। दोनों ने इससे पहले फिल्म 'बादशाहो' में काम किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »