20 Apr 2024, 02:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बॉक्स ऑफिस पर 'पद्मावत' ने मचाई धूम, की इतनी कमाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 3:23PM | Updated Date: Feb 9 2018 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विवादों के बीच 25 जनवरी को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत दूसरे सप्ताह भी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 400 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ ही यह बॉलीवुड फिल्मों की उस लिस्ट में शामिल हो गई है जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में है। हालांकि अभी पद्मावत को लम्बा रास्ता तय करना है क्योंकि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 10वें स्थान पर है। 

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट - 
10. पद्मावत : 400 करोड़ (अनुमानित)
9. चेन्नई एक्सप्रेस : 422 करोड
8. धूम 3 : 558 करोड़
7. सुल्तान : 589 करोड़
6. टाइगर जिंदा है : 656.51करोड़
5. बजरंगी भाईजान : 626 करोड़
4. सीक्रेट सुपरस्टार : 659.00 करोड़
3. बाहुबली (डब्ड) - The Conclusion : 830.24 करोड़
2. PK : 831.50 करोड़
1. दंगल : 1893.35 करोड़
 
फिल्म ने दूसरे हफ्ते 213 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म पद्मावत ने दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 10 करोड़, शनिवार को 16 करोड़, रवि‍वार को 20 करोड़, सोमवार को 7 करोड़, मंगलवार को 6 करोड़, बुधवार को 5.50 करोड़ रुपए तक की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने देशभर में अबतक 231 करोड़ रुपए की कलेक्शन की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »