28 Mar 2024, 14:30:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

फिल्म ‘दबंग 3’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 1:05PM | Updated Date: Dec 26 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। सलमान की फिल्म ‘दबंग 3 ’20 दिसंबर को प्रदर्शित हुयी है। उनकी यह लगातार 15वीं फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। ‘दबंग 3’ ने अब तक 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी दबंग 3 में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा , अरबाज खान ,किच्चा सुदीप और महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने काम किया है। सई मांजरेकर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
 
वर्ष 2010 में अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दबंग’ ने टिकट खिड़की पर 145 करोड़ रूपए की कमाई की थी। इसके बाद वर्ष 2011 में सलमान की फिल्म ‘रेड्डी’ और ‘बाडीगार्ड’ प्रदर्शित हुई। रेड्डी ने टिकट खिड़की पर 120 करोड़ जबकि बाडीगार्ड ने 142 करोड़ रूपए की कमाई की थी। वर्ष 2012 में सलमान की दो फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। ‘दबंग 2’ ने 158 करोड़ रुपये जबकि ‘एक था टाइगर’ ने 198 करोड़ रुपये की कमाई की। वर्ष 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी। वर्ष 2014 में सलमान की फिल्म ‘जय हो’ ने 111 करोड़ रुपये और ‘किक’ ने 233 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »