29 Mar 2024, 11:09:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कबीर सिंह ने पहले सप्ताह में 134 करोड़ की कमाई की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 3:00PM | Updated Date: Jun 28 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह ने अपने पहले सप्ताह में 134 करोड़ की कमाई कर ली है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह ,21 जून को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म तेलुगु की सुपर हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। यह फिल्म 3123 स्क्रींस पर रिलीज हुई है। ‘कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है।
 
फिल्म ने पहले वीकेंड के दौरान शानदार 70 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। फिल्म ने  चौथे दिन 17.54 करोड़ पांचवें दिन 16.53 करोड़, छठे दिन 15.91 करोड़ और सातवें दिन 13.61 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह यह फिल्म अपने पहले सप्ताह में 134 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है।
 
उन्होंने इसका तेलुगु वजर्न भी निर्देशित किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी ने फीमेल लीड रोल निभाया है। हिंदीके ऑफिशल रीमेक को बनाते समय निर्देशक ने उसे मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है, जो पढ़ाई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी जिंदगी में कुछ अच्छा होता है तो काफी कुछ ख़राब भी होता है। फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »