16 Apr 2024, 11:22:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर आने वाली फिल्म तख्त के लिये अपना वजन बढ़ाएंगे। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म तख्त बनाने जा रहे हैं। फिल्म तख्त में अनिल कपूर शाहजहां का किरदार निभाएंगे। इस भूमिका के लिए वह अपना वजन बढ़ाने जा रहे हैं। इसके लिये अनिल कपूर अगले साल से एक अलग तरह की डाइट फॉलो करेंगे।
 
फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सच्ची ऐतिहासिक घटना पर आधारित है और पिछले दिनों करण ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, फिल्म इतिहास की कहानी पर ही आधारित है। फिल्म इतिहास की गरिमा को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। करण ने कहा, यह फिल्म सच्ची ऐतिहातिक घटना पर आधारित है। यह पूरी तरह इतिहास में मौजूद है और इसलिए इसे उस तरीके से बनाना महत्वपूर्ण है, जिस तरीके से यह घटी है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »