23 Apr 2024, 22:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर नहीं इस डायरेक्‍टर से शादी करना चाहती थीं दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 1:34PM | Updated Date: Dec 6 2018 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बीते 14-15 नवबंर को दीपिका पादुकोण ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से इटली जाकर शादी कर ली। साल 2012 में दोनों के बीच प्यार की शुरूआत हुई थी। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने खुद कहा था कि वह रणवीर सिंह से शादी नहीं करना चाहती थीं। बता दें कि दीपिका ने शादी के सवाल पर बताया था कि वह किसी संजय नाम के शख्स से करना चाहती थीं। शादी का सवाल उनसे सलमान खान ने मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में किया था। उस वक्त दीपिका अपनी विवादित फिल्म पद्मावत की प्रमोशन के लिए यहां पहुंची थी।
 
इस दौरान शादी के नाम पर उन्होंने संजय का नाम लिया। बिग बॉस 11 के 'वीकेंड के वार' में सलमान ने दीपिका से आखिरकार पूछ ही लिया था कि वे किससे शादी करेंगी, किसके साथ डेट पर जाना चाहेंगी और किसे मारना चाहेंगी। सलमान के इस फनी सवाल का दीपिका ने बड़ी चतुराई से जवाब दिया। दीपिका ने मजाक में अपने जवाब में सलमान से कहा कि वे रणवीर के साथ डेट पर जाएंगी, संजय लीला भंसाली से शादी करेंगी और शाहिद कपूर को मारना चाहेंगी। इस पर सलमान भी चौंक गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »